खटीमा। डॉ. नीता सक्सेना को नारी गौरव अवार्ड से नवाजा गया है। महिला सशक्तीकरण के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। यह सम्मान पांच जनवरी को नई दिल्ली के राजेंद्र भवन में आयोजित सम्मान समारोह में दिया गया। ऊंचीवर फाउंडेशन की ओर से आयोजित अवार्ड कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से 28 महिलाओं को सम्मानित किया गया। उन्हें इंटरनेशनल फाउंडेशन के चेयरमैन अभिषेक बच्चन ने सम्मानित किया। मनोज पुरवार, अनीता पुरवार ने डॉ. सक्सेना की ओर से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की मदद करने की सराहना की। ब्यूरो