फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष और सचिव पद पर तीन-तीन नामांकन जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। खटीमा अधिवक्ता एसोसिएशन चुनाव प्रक्रिया जारी है। बुधवार को नामांकन पत्र जमा करने की तिथि पर अध्यक्ष, सचिव पद पर तीन-तीन व उपाध्यक्ष, उप सचिव में दो-दो नामांकन जमा हुए। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच और शुक्रवार को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई है। कोषाध्यक्ष एवं पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ। मतदान 19 जनवरी को होगा। चुनाव अधिकारी केडी भट्ट व सहायक चुनाव अधिकारी कुमारी चंचला सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर हरीश चंद्र ढौडियाल, हरीश चंद्र सिंह बिष्ट, मो. इलियास सिद्दीकी, उपाध्यक्ष में मुरलीधर कुशवाहा, सूरज राणा, सचिव में महेश चंद्र जोशी, मो. जफर, स्नेहा प्रभा, उप सचिव में ब्रजेश कुमार शर्मा, रवि सक्सेना, कोषाध्यक्ष में साबिर हुसैन, लेखाकार में नीरज रस्तोगी, सतीश चौहान, पुस्तकालयाध्यक्ष में मो. नईम रिजवी, सदस्य में कु. सहाना बेगम, विनोद कुमार राना, भगवंत सिंह, भाष्कर संभल, संजय कपूर, संदीप रावत, राजेश सिंह राना ने नामांकन पत्र जमा किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें