फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समृद्धि सदन ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मारिया असुम्पटा कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो दिनी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में समृद्धि सदन ओवरऑल चैंपियन बना। इससे पहले दढ़ियाल रोड स्थित विद्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य फादर नॉबर्ट रोड्रीगस ने किया।
विज्ञापन


3000 मीटर दौड़ बालक वर्ग में नक्षत्र खत्री, जयदीप सिंह, रिशित ठाकुर क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 15 सौ मीटर दौड़ में नक्षत्र खत्री, रजत लाहौरी, शुभम कांबोज क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो सीनियर बालक वर्ग में अदनान खान प्रथम, रजत प्रताप द्वितीय, गुरताज तृतीय और भाला फेंक में पवन कुमार प्रथम, सागर बल द्वितीय और आशीष जोशी तृतीय स्थान पर रहे।

बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में राशि भाकुनी प्रथम, रिचा मान सिंह द्वितीय, श्रेया माहेश्वरी तृतीय रहीं। लंबी कूद जूनियर बालिका वर्ग में अलबीरा प्रथम, रवनीत कौर द्वितीय, प्रभजोत कौर तृतीय स्थान पर रही। वहां विजय पॉल, राकेश शर्मा, रत्ना सिंह, इंदुमान, प्रीति, मोहिंद्रा, हरप्रीत कौर, विजी एलेक्स, पूर्णिमा त्रिपाठी, निशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें