काशीपुर। राष्ट्रीय खिलाड़ी स्व. पूजा की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित क्रास कंट्री दौड़ में मोहन सैनी और नेहा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
जिला एथलेटिक संघ द्वारा राष्ट्रीय खिलाड़ी स्व. पूजा की द्वितीय पुण्यतिथि पर क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया।
मानपुर रोड स्थित पूजा के घर से शुरू हुई क्रास कंट्री दौड़ का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर खिलाड़ी प्रियंका चौधरी और उत्तराखंड एथलेटिक चयन समिति के चेयरमैन विजेंद्र चौधरी ने संयुक्त रुप से किया। एथलेटिक संघ ऊधम सिंह नगर के अध्यक्ष अनिल सारस्वत ने बताया कि उक्त क्रास कंट्री दौड़ में जिलेभर के 147 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
एथलेटिक संघ के जिला उपाध्यक्ष सरफराज चौधरी ने बताया की क्रास कंट्री दौड़ में साई सेंटर काशीपुर के मोहन सैनी ने प्रथम, अंकुर कुमार ने द्वितीय, रोहित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में नेहा ने प्रथम, मनीषा द्वितीय व शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहां साई केंद्र प्रभारी चंदन सिंह नेगी, मोबीन खान, संजीव कुमार, मनोज राजभर, फातिमा, गोविंदी, सुरेंद्र पाल, सुनील कुमार आदि थे।