गदरपुर। शेरे पंजाब महाराजा रणजीत सिंह के सेनापति रहकर अफगानिस्तान में कबायलियों को लोहे के चने चबाने वाले सरदार हरि सिंह नलवा के शहीदी दिवस पर सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की गदरपुर शाखा ने वार्ड नंबर पांच में रहने वाले 92 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक श्रीनाथ बाजपेई को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
श्रीनाथ ने जीवन के 35 वर्षों को शिक्षा के लिए समर्पित किया। सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्होंने बीते 25 वर्षों में हजारों बच्चों को कोचिंग क्लास के माध्यम से शिक्षित किया। वर्तमान में उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा है।
संस्था ने उनके परिवार के सदस्यों को तुलसी और एलोवेरा के पौधे भी दिए। वहां आयोजक देवेंद्र सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजू भुड्डी, अजायब सिंह धलीवाल, डॉ. विनोद शर्मा, राकेश भुड्डी, द्रोण बाजपेई, हरजिंदर छाबड़ा और मनोज बाजपेई थे।