फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट केंद्र का सर्वर फेल होने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। लोगों को पासपोर्ट बनाने की सुविधा अपने ही शहर में मुहैया कराने के लिए विदेश मंत्रालय की ओर से फरवरी से रुद्रपुर डाकघर में पासपोर्ट केंद्र खोला गया हैं।
विज्ञापन


केंद्र पर रोजाना 50 लोगों को अप्वाइंटमेंट दिया जा रहा है, लेकिन केंद्र का सर्वर रोजाना फेल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब एक सप्ताह से रोजाना दिन में सर्वर फेल होने से केंद्र पर पासपोर्ट बनाने का काम बाधित हो रहा है। इसके अलावा केंद्र पर आने वाले लोगों के बैठने के लिए भी कोई टिन शेड आदि नहीं है।

लोग अपनी बारी के इंतजार में धूप में खड़े होकर इंतजार करने को मजबूर रहते हैं। केंद्र प्रभारी रवि खन्ना ने बताया कि दोपहर के समय रोजाना करीब एक से दो बजे तक सर्वर डाउन रह रहा है, जिससे कई लोगों की पासपोर्ट प्रक्रिया रुक जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें