फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरडी जवानों की ड्यूटी में गड़बड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। प्रांतीय रक्षक दल के जवानों ने जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जन सुनवाई दिवस में प्रार्थना पत्र देकर उनकी ड्यूटी लगाने में कोताही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले की जांच करा नियम विरुद्ध ड्यूटी लगाने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जन सुनवाई दिवस पर जिलाधिकारी को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में पीआरडी के जवान हृदयेश कुमार, नंदराम, बुद्धप्रकाश, ब्रजपाल सिंह, अनूप सिंह और कमलेश का कहना है कि ड्यूटी लगाने वाले अधिकारी द्वारा कुछ पीआरडी जवानों को नियमित ड्यूटी दी जा रही है। जबकि कुछ जवानों को ड्यूटी से वंचित रखा जा रहा है।

इस संबंध में उनके द्वारा संयुक्त मजिस्ट्रेट से भी शिकायत की जा चुकी है। उन्होंने लंबे समय से एक ही कार्यालय में तैनात पीआरडी जवानों को हटाए जाने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें