फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों ने राज्य सरकार से मांगे बकाया 49 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर। रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार से निगम में विभिन्न जनकल्याणी योजनाओं के नाम पर बकाया 49 करोड़ रुपये वापस मांगे हैं। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड ने मांगों की लगातार उपेक्षा के विरोध स्वरूप 19 सितंबर से चक्काजाम का ऐलान किया है।
रोडवेज कर्मचारी लंबे समय से राजकीय कर्मचारी की भांति सातवें वेतनमान, संविदा कर्मियों को नियमित करने व रोडवेज के ढांचे का पुनर्गठन की लंबे समय से मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार के निर्देश पर रोडवेज में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का करीब 49 करोड़ रुपये बकाया हैं, लेकिन सरकार द्वारा बकाया वापस न करने पर निगम की स्थिति दयनीय हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह जीना ने कहा कि सरकार के आश्वासन पर उन्होंने 13 अगस्त को चक्का जाम स्थगित कर दिया था, लेकिन अभी तक उनकी मांगे नहीं मानी गई हैं। जीना ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द उनकी छह सूत्रीय मांगे नहीं मानी गई तो 19 सितंबर की मध्यरात्रि से रोडवेज कर्मी चक्काजाम करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन पर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें