खटीमा। उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से उप जिला अस्पताल में महान क्रांतिकारी ऊधमसिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 15 महादानियों ने रक्तदान किया। वहां पर दायित्वधारी रंजीत नामधारी, अनिल बत्रा, राजकुमार गुंबर, विजय अरोड़ा, मनोज वाधवा, हरीश बत्रा, जितिन ग्रोवर, जितेंद्र बत्रा, चेतना बत्रा, दीप्ति ग्रोवर, निधि बत्रा, नवीन अरोड़ा आदि थे। संवाद