फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भाकियू कार्यकारिणी का विस्तार, बलविंदर सिंह बने ब्लॉक अध्यक्ष

Sat, 01 Aug 2026 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। भारतीय किसान यूनियन की काशीपुर ब्लॉक की बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें बलविंदर सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मुरादाबाद रोड स्थित नवीन मंडी गेस्ट हाउस में भाकियू की शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक ही नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष टीका सिंह सैनी को जिला महासचिव, पूर्व जिला महासचिव बलजिंदर सिंह संधू को कुमाऊं मंडल का उपाध्यक्ष और पूर्व जिला उपाध्यक्ष कल्याण सिंह को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। इसके अलावा 30 लोगों को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई गई। बैठक में एसएमओ अतुल चतुर्वेदी ने किसानों को धान खरीद के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि धान खरीद को लेकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि धान खरीद का रजिस्ट्रेशन एप पर हो रहा है। इससे किसानों को एक बार में पक्का रजिस्ट्रेशन कोड नंबर मिल जाएगा। यहां पर भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता, प्रदेश महामंत्री दर्शन सिंह देओल, जिलाध्यक्ष शीतल सिंह, जागीर सिंह, दीपक सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें