फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: एसआईआर...एक भाजपा नेता के नाम से 147 आपत्तियां, फॉर्म में दर्ज मोबाइल नंबर में गड़बड़ी

Thu, 13 Aug 2026 06:27 AM IST
Heera दीप बेलवाल

सार

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान किच्छा में भाजपा नेता और बीएलए-02 के नाम पर 192 आपत्तियां दर्ज की गई हैं। इन आपत्ति फॉर्मों में दिए गए मोबाइल नंबर संदिग्ध पाए गए हैं, जिससे बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
एसआईआर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। किच्छा में भाजपा नेता और बीएलए-02 के नाम से 192 आपत्तियां दर्ज की गई हैं। आपत्ति फॉर्म में दिए गए मोबाइल नंबर संदिग्ध पाए गए हैं।            

किच्छा निवासी नितिन भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री और राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य हैं। उनके नाम से कुल 147 आपत्तियां दर्ज मिली हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि नितिन की आपत्ति फॉर्म में जो मोबाइल नंबर दिया गया है वो मथुरा निवासी हरीश चौधरी के नाम पर रजिस्टर्ड है। जब हरीश चौधरी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वे कभी उत्तराखंड नहीं आए। वहीं नितिन का असली मोबाइल नंबर आपत्ति वाले नंबर से सिर्फ एक अंक अलग है। नितिन ने कहा कि उन्होंने एक भी आपत्ति दर्ज नहीं कराई है और उनके नाम का दुरुपयोग किया गया है।

बीएलओ के पिता के नाम से लगीं 45 आपत्तियां

विज्ञापन

किच्छा विस क्षेत्र में बीएलओ के परिवार के नाम पर 45 आपत्तियां लगी हैं। भंगा में रहने वाले खेमकरण भंगा के बूथ संख्या 146 के स्वयं भाजपा के बीएलए-02 हैं। उनकी बेटी बीएलओ है। खेमकरण के नाम से बूथ पर 45 आपत्तियां दर्ज हुई हैं।

 

इनके नाम से भी लगी आपत्तियां

केस-1
किच्छा के छिनकी में रहने वाले विनित कुमार गोसाईं के नाम से छिनकी में 120 आपत्तियां लगी हैं।

केस-2
किच्छा इंदरपुर के बूथ संख्या 47 पर आकाश यादव के नाम से 28 आपत्तियां लगी हैं।

केस-03
किच्छा के धर्मेंद्र मनी त्रिपाठी के परिवार के पांच सदस्यों के नाम से एक ही दिन सात अगस्त को में 18 आपत्तियां लगाई गई हैं।

केस-04
किच्छा के महाराजपुर निवासी पूर्व जनप्रतिनिधि नरेंद्र ठुकराल के परिवार के चार सदस्यों के नाम पर 20 आपत्तियां लगी हैं।

छह से लेकर 147 आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्ति दर्ज कराने के मामले में गजब मामले आ रहे हैं। किच्छा विधानसभा में एक ही व्यक्ति के नाम पर छह से लेकर 147 तक आपत्ति दर्ज हैं। एक पूर्व जनप्रतिनिधि के पीए के नाम पर भी आठ आपत्तियां दर्ज हुई हैं।

एक गिरोह आपत्ति दर्ज कराने का काम कर रहा है। जिसे कोई जानता ही नहीं उसने नाम से भी आपत्ति दर्ज की गई हैं। लोग खुद इस मामले में शपथपत्र दें नहीं तो हम हाईकोर्ट जाकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे। तिलकराज बेहड़, विधायक किच्छा

हां, हमने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। जिसमें कई लोगों के नाम दिए हैं। नितिन, सदस्य, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग व भाजपा नेता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें