काशीपुर में स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही काशीपुर हॉकी लीग का फाइनल मुकाबला ब्लैक हॉक्स की टीम मे 4-1 से जीत लिया। रेड विंग्स के ऋतिक सैनी को बेस्ट प्लेयर चुना गया।
स्टेडियम में चल रही प्रथम काशीपुर हॉकी लीग का बुधवार को समापन हो गया। लीग का फाइनल मैच ब्लैक हॉक्स और रेड विंग्स के बीच खेला गया। जिसमें ब्लैक हॉक्स ने 4-1 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। टीम ब्लैक हॉक्स के लिए मितेश, अरुण, रिशु एवं अमित ने एक-एक गोल किए। जबकि रेड विंग्स की ओर से एक मात्र गोल सुमित ने किया। खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि जमना देवी जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार एवं उनकी माता जमना देवी ने पुरस्कृत किया। निर्णायक की भूमिका मोहित सिंह, भानु अग्रवाल, मनीष, महिला, राहुल, मुनीर ने निभाई। वहां पर आयोजक जेपी यादव, प्रियांशु कश्यप, विजय चौधरी, गणेश चंद शर्मा, राजीव चौधरी, विजेंद्र चौधरी, महेंद्र सिंह, रईस अहमद, अमन अली, प्रकाश मेहरा आदि थे।