काशीपुर। संजीवनी अस्पताल में अटल आयुष्मान योजना का शुभारंभ दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार ने किया। इस दौरान अस्पताल के प्रबंधक मुकेश चावला ने बताया कि अब संजीवनी अस्पताल में भी आयुष्मान योजना के तहत कार्ड धारकों का पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज होगा। जिन लोगों के कार्ड नहीं बने हैं उनके कार्ड अस्पताल में निशुल्क बनेंगे। वहां पर राजकुमार, मनीष चावला, डॉ. मंदीप कौर, डॉ. मतलूब रहमान, डॉ. नेहा चौहान, रुचि शर्मा आदि थे।