खटीमा में राउप्रावि बिचपुरी और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सौजन्य में आयोजित बाल शोध मेले में बच्चों ने अपने शोधकार्य प्रस्तुत किए। बच्चों ने बिचपुरी गांव का इतिहास, कहानियों का संसार, स्वास्थ्य और प्रकृति, थारु जनजाति एक परिचय, छोलिया नृत्य पर शोध कार्य किया। वहां पर फाउंडेशन के दिव्य प्रकाश जोशी, जयशंकर चौबे, क्षेत्रपाल गंगवार, सुनीता तिवारी, पुष्पा राना, अनीता, बीना बोरा, रीता कन्याल, शिप्रा जोशी, बलवंत सिंह, जितेंद्र , शंकर सिंह बिष्ट, राम निवास, कविता देउपा, लीला आदि थे।