काशीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बुधवार को नवचेतना भवन में नगराध्यक्ष संदीप सहगल की अध्यक्षता में बैठक हुई। संदीप सहगल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देशानुसार कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए जन संपर्क किया जाएगा। सभी वक्ताओं ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की कर्ज माफ करने की सराहना की। वहां पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, मुकेश मेहरोत्रा, डॉ. दीपिका गुड़िया, अलका पाल, रोशनी बेगम, वैशाली गुप्ता, अरुण शर्मा, सुरेश जंगी आदि थे।