फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बास्केटबॉल में पिथौरागढ़ महाविद्यालय ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कुमाऊं विवि की दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयी महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। हल्द्वानी की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन


मंगलवार को यूनिटी लॉ कॉलेज में महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल पिथौरागढ़ महाविद्यालय और एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी की टीम के बीच खेला गया। इसमें पिथौरागढ़ ने हल्द्वानी की टीम को 32-16 से हराया। मुख्य अतिथि राजकीय डिग्री कॉलेज नैनीडांडा के प्राचार्य प्रो. डीडी जोशी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

यूनिटी लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केएस राठौर ने बताया कि कॉलेज में बास्केटबॉल के अतिरिक्त बैडमिंटन और वॉलीबॉल को आयोजित करने की सुविधा भी शुरू कर दी है। प्रतियोगिता के बाद कुमाऊं विवि की टीम का चयन किया गया। यह टीम नोएडा में होने वाली अंतर विश्वविद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले के निर्णायक रमेश लोहनी, प्रदीप सिंह थे। वहां कॉलेज संरक्षक आरपी शर्मा, कुमाऊं विवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा, आनंद सिंह खम्पा, सुधा जोशी, नीरज जोशी, गौरव जोशी, राजेंद्र कुमार, ऋषिपाल भारती, अंकुश, नितीश कुुमार, पंकज जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें