फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड स्टार नाइट का इंतजार खत्म, रुद्रपुर में आज धमाल मचाएंगे आलमगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। अमर उजाला बॉलीवुड स्टार नाइट 2018 का इंतजार खत्म हुआ। रुद्रपुर वासियों को जिस सुरीली शाम का बेसब्री से इंतजार था, वह घड़ी आ गई है। अमर उजाला और सूरजमल लक्ष्मीदेवी स्वरथिया एजुकेशन ट्रस्ट, किच्छा की ओर से आयोजित होने वाले बॉलीवुड स्टार नाइट 2018 में आज बॉलीवुड गायक आलमगीर, मनोज वर्मा और शिवांगी शर्मा की जुगलबंदी धमाल मचाएगी।
विज्ञापन


किच्छा बाईपास स्थित लेक पैराडाइज के खुशनुमा माहौल में आज (शनिवार को) सुरों की सतरंगी छटा बिखरेगी। एक से बढ़कर मदहोश कर देने वाले तराने रुद्रपुर वासियों के जेहन में लंबे समय तक अपनी यादें छोड़ जाएंगे। जब बॉलीवुड गायक आलमगीर खान अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे तो दर्शक स्वयं झूमने से रोक नहीं पाएंगे।

टी-सीरीज कंपनी के गायक मनोज वर्मा अपनी मखमली आवाज से किशोर कुमार की यादें फिर से ताजा कर देंगे। गायिका शिवांगी शर्मा अपनी आवाज से आज की नई पीढ़ियों के लिए तराने गाकर पर युवाओं पर अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी। मोनी एकता अपनी एंकरिंग से बॉलीवुड स्टार नाइट का समां बांधे रखेंगी।
विज्ञापन


अमर उजाला बॉलीवुड स्टार नाइट का स्थान और समय
लेक पैराडाइज, रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन के निकट किच्छा बाइपास रुद्रपुर।
समय शाम सात बजे से

यह हैं हमारे सहयोगी प्रतिष्ठान
हिंदवेयर, अनहद डिवाइन होम्स, अलष्का रेजीडेंसी, लालपुर पब्लिक स्कूल, देशबंधु इंटरमीडिएट कॉलेज, ओकीनावा स्कूटर्स, टी-शियर, शोपर स्ट्रीट, हरक्यूलीन, डीपीएस रुद्रपुर, आउटडोर पार्टनर सिप्पी पब्लिसिटी, फुट पार्टनर ऑलिव ग्रीन्स, फोटोग्राफर पार्टनर जगदीश कलर लैब, हॉस्पिटैलिटी पार्टनर आर्क होटल, और इवेंट पाटनर यश इवेंट ग्रुप।

किशोर कुमार को आदर्श मानकर आवाज की दुनिया में छाए मनोज
आज अमर उजाला के कार्यक्रम में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे
रुद्रपुर। मशहूर गायक किशोर कुमार को अपना आदर्श मानकर सपनों की दुनिया मुंबई तक पहुंचने वाले मनोज वर्मा आवाज की दुनिया की बुलंदियों को छूते जा रहे हैं। टी-सीरीज और सोनी कंपनी के एलबमों के साथ ही एक हजार लाइव शो कर चुके मनोज आज रुद्रपुर में अमर उजाला बॉलीवुड स्टार नाइट में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।

गायक मनोज ने फोन पर वार्ता में कहा कि वह बचपन से ही गायक किशोर कुमार के फैन हैं। टी-सीरीज कंपनी के लिए उनके सात एलबम ‘छोरा गंगा किनारे वाला’, ‘चादर की सिलवटें’ आदि निकल निकल चुके हैं। सोनी कंपनी के लिए उनका एलबम ‘हमें और जीने की चाहत न होती’ निकल चुका है।

मशहूर बॉलीवुड गायिका श्रेया घोषाल के साथ वह जल्द ही ‘तेरे बिना जिंदगी से कोई शिकवा तो नहीं’ एलबम में गीत गाते नजर आएंगे। जल्द ही गायिका भूमि त्रिवेदी के साथ भी उनका एलबम आ रहा है। मनोज ने बताया कि उनकी अपनी मंत्रा सेवन इवेंट कंपनी और मंत्रा सेवन रिकॉर्डिंग कंपनी है। बृहस्पतिवार को उनकी आवाज में ‘ओ हंसिनी’ एलबम लांच हुआ है। उन्होंने संगीतकार कल्याण जी और गीतकार सुरेश वाडेकर से भी तालीम हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें