रुद्रपुर। जम्मू जा रही गरीब रथ ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। बीते मंगलवार को रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के पास बिलासपुर की तरफ गरीब रथ ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई थी।
राजकीय रेलवे पुलिस थाने के प्रभारी अभयराज सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव को जिला अस्पताल रामपुर के मोर्चरी में रखा गया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ब्यूरो