फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया जिला अस्तपाल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को परखने के लिए एडीएम नजूल ने टीम के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने एनएचएम के अधीन संचालित योजनाओं का जायजा लिया और अस्पताल में जीरियाट्रिक (वृद्ध जन) वार्ड को अप्रैल से हर हाल में शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंगलवार को एडीएम नजूल जगदीश चंद्र कांडपाल ने एनएचएम की टीम के साथ जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को देख। उन्होंने एनएचएम के तहत जिला अस्पताल में चल रहे कार्यक्रमों के साथ ही टीकाकरण की व्यवस्था की प्रगति का जायजा लिया।

उन्होंने कर्मचारियों को टीकाकरण में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। कहा कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अस्पताल में बनाये जीरियाट्रिक वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन


उन्होंने जिला अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लेकर चिकित्सकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएम डीपीएम नीरज सक्सेना को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित योजनाओं के संचालन पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें