काशीपुर। उत्तराखंड मुक्त विवि के परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान तीनों पाली में 14 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित पाए गए।
बृहस्पतिवार को यूओयू परीक्षा नियंत्रक प्रो. सोमेश कुमार ने द्वितीय पाली में राधेहरि पीजी कॉलेज के परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान बीए के राजनीतिक विज्ञान, एमए अर्थशास्त्र, इतिहास की परीक्षाएं संचालित मिली। उन्हें परीक्षा केंद्र में 56 परीक्षार्थी पंजीकृत मिले। इनमें से 49 उपस्थित पाए गए जबकि सात अनुपस्थित मिले।
केंद्राध्यक्ष डॉ. महीपाल सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में 42 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें दो छात्र अनुपस्थित थे। तृतीय पाली में पंजीकृत 57 परीक्षार्थियों में से 52 ने परीक्षा दी, जबकि पांच अनुपस्थित रहे। इस मौके पर डॉ. तिलकराम प्रजापति, डॉ. कुंवरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।