फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : काशीपुर में निकले 14 लोग कोरोना पॉजिटिव

Mon, 20 Jul 2020 04:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
काशीपुर आवास-विकास में नया कंटेनमेंट जोन बनाते कर्मचारी। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव एक हलवाई के संपर्क में आए 14 लोगों की रिपोर्ट भी रैपिड एंटीजन किट से की गई जांच में पॉजिटिव आई है। क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है।
विज्ञापन


16 जुलाई को आवास-विकास निवासी एक हलवाई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। दुकान से आसपास के लोग मिठाई, दही और अन्य खाद्य सामग्री लेकर जाते रहे। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रैपिड एंटीजन किट से जांच सर्वे किया। सुबह से शाम तक 200 लोगों की जांच की गई। इसमें आसपास के 14 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

इस पर एसडीएम गौरव कुमार के निर्देश पर आवास विकास (सुभाष नगर) और सुभाष पार्क के क्षेत्र को दो अगस्त तक के लिए सील कर कंटेनमेंट जोन बना दिया गया। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने लोगों से अपील की है कि सर्दी, बुखार, खांसी की शिकायत होने पर स्वास्थ्य विभाग के नंबर पर सूचना दें। इससे पूर्व कटोराताल, आवास-विकास, पुष्प विहार, पक्काकोट, बसई, कुंडेश्वरी, पैराडाइज कॉलोनी, प्रकाश सिटी, प्रकाश रैजीडेंसी सहित 20 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन


घंटों बाद भी पॉजिटिव मरीजों को नहीं दी गई जानकारी

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते रिपोर्ट आने के घंटों बाद भी पॉजिटिव मरीजों को जानकारी नहीं दी जा रही है। इसके चलते कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
शनिवार की देर रात कंटेनमेंट जोन काजीबाग निवासी छह महिलाएं, दो बालिकाओं सहित पांच व्यक्ति और कटोराताल निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।

सभी के सैंपल 16 जुलाई को भेजे गए थे। खास बात यह है कि रविवार की दोपहर तक भी संक्रमितों को कोरोना पॉजिटिव की सूचना नहीं दी गई। कॉलोनीवासियों ने बताया कि शनिवार की रात करीब आठ बजे एक पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव आए मरीजों के पते तस्दीक करने पहुंचा था लेकिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों को इसकी जानकारी नहीं दी गई।

पॉजिटिव परिवार के अन्य सदस्यों से भी मिलने की बात कही जा रही है। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने बताया कि वह शनिवार को प्रगति रिपोर्ट देने रुद्रपुर गए थे। रिपोर्ट देर शाम आई थी। कोरोना पॉजिटिव मरीजों को कोविड केयर सेंटर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि तीन कोविड सेंटरों में 183 लोगों के भर्ती होने से तीनों ही सेंटर फुल हो गए। इसके बाद पांच लोगों को रुद्रपुर कोविड केयर सेंटर भेजा गया है।

आठ दिन बाद भी नहीं आई रिपोर्ट

दुर्गा कॉलोनी निवासी एक युवक मेन बाजार स्थित एक जूते की दुकान पर काम करता है। 30 जून को एक वैवाहिक कार्यक्रम में दुकान स्वामी ने शिरकत की थी। इसके बाद दुकान स्वामी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। 11 जुलाई को सरकारी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दुकान स्वामी के संपर्क में आए दुर्गा कॉलोनी निवासी युवक का सैंपल लेने के बाद होम क्वारंटीन कर दिया था।

आठ दिन बाद भी युवक की रिपोर्ट नहीं आई है। युवक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर से कई बार रिपोर्ट आने के बारे में पूछ चुका है लेकिन डॉक्टर रिपोर्ट बताने को तैयार नहीं है। इतना ही नहीं डॉक्टर ने युवक से बार-बार फोन करके परेशान नहीं करने को कहा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर युवक और उसका परिवार परेशान है।

कंटेनमेंट जोनों को छोड़ अन्य जगहों पर नहीं रहेगा लॉकडाउन

लॉकडाउन के दूसरे दिन काशीपुर मे् बाजार बंद रहा। इक्का दुक्का लोग बाहर घूमते दिखाई दिए। इधर, सोमवार से लॉकडाउन नहीं रहेगा। दुकानें लॉकडाउन से पूर्व की भांति खुलेंगी। संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने बताया कि सोमवार को शहर में कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य स्थानों पर लॉकडाउन नहीं रहेगा। लॉकडाउन से पूर्व की भांति बाजार में दुकानें खुली रहेंगी। समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
विज्ञापन

 

काशीपुर बाजार में पसरा सन्नाटा।- फोटो : KASHIPUR

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें