काशीपुर। पहाड़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ तो डिपो ने दिल्ली रूट पर 14 अतिरिक्त बसों को चलाया।
काशीपुर डिपो से प्रतिदिन 16 रोडवेज की बसें दिल्ली जाती हैं। काशीपुर डिपो की दिल्ली रूट पर चलने वाली बसें रामनगर से सवारी लेकर चलती हैं। रामनगर बस अड्डे पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए काशीपुर डिपो ने अपनी 14 अतिरिक्त बसों को दिल्ली रूट पर लगाया है।
पहले दिल्ली से पहाड़ आने और अब पहाड़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों से रोडवेज को अच्छी कमाई होगी। बता दें कि 17 से लेकर 20 अक्तूबर तक डिपो ने 44.32 लाख रुपये कमाए थे। त्योहार के बाद पहाड़ से लौटने वाले यात्रियों के आने के बाद भी कमाई में इजाफा होने की उम्मीद है।
डिपो के फोरमैन मो. यामीन ने बताया कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए 14 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है।