फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जौहर दिखाएंगे अंश और रजत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेशपुर। किड्स पैराडाइस पब्लिक स्कूल में नौवीं के छात्र अंश अरोरा और रजत कुमार का अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन


अंश ने 14 अक्तूबर को बाजपुर में उत्तराखंड खेल संघ की ओर से आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। 22 अक्तूबर को काशीपुर में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अंश ने एकल और युगल वर्ग में रजत के साथ प्रथम स्थान हासिल किया था।

बीते 25 और 26 नवंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में भारतीय खेल संघ की ओर से हुई राष्ट्रीय स्तर की अंडर 17 प्रतियोगिता में भी अंश ने एकल और युगल वर्ग में अपने जोड़ीदार स्कूल के रजत कुमार के साथ दोनों वर्गों में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों का चयन भारतीय बैडमिंटन टीम में हुआ है। फरवरी में चीन या भूटान में होने वाली अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में दोनों भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें