काशीपुर। इंडिया बॉडी बिल्डिर्स फेडरेशन की ओर से एक सितंबर को छत्तीसगढ़ में एशियन और वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एंड फिजीक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए चयन प्रतियोगिता हुई।
बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में आयोजित चैंपियनशिप में विभिन्न वर्गों में करीब पांच सौ बॉडी बिल्डरों के साथ जसपुर मार्ग निवासी शकील आजमी ने भी प्रतिभाग किया।
मास्टर कैटेगरी में प्रतिभाग करने वाले शकील ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन करने पर उन्हें एशियन और वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियन के लिए चुना गया है। वह 2014 से 2018 तक पांच बार मिस्टर इंडिया और 2015 में मिस्टर नॉर्थ इंडिया का खिताब हासिल कर चुके हैं।
शकील जसपुर रोड स्थित प्राइवेट बस स्टैंड पर दि हरक्यूलिस जिम चलाते हैं। उन्होंने अपना सफलता का श्रेय पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा को दिया है।