फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद्य यंत्रों संग निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेशपुर में पर्वतीय जनमंगल सेवा समिति की ओर से नगर में पहली बार आयोजित उत्तरायणी कौतिक में पर्वतीय लोक संस्कृति की बयार बही। इस दौरान लोक कलाकारों ने कुमाऊंनी वेषभूषा और परंपरागत वाद्य यंत्रों के साथ नगर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली। शनिवार को गुलरभोज मार्ग पर मुख्य अतिथि नगर पंचायत के चेयरमैन काबल सिंह, अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद कुमाऊंनी वेशभूषा में सजेधजे महिला, पुरुषों ने नगर में शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में छोलियां नृत्य की टीम आकर्षण का केन्द्र रही। इसके बाद देवभूमि आस्था समिति के कलाकार आनंद सिंह कोरंगा, जितेंद्र तोमक्याल, दीपा नगरकोटी, पुष्कर सिंह महर, बेबी प्रियंका आदि ने कुमाऊंनी व गढ़वाली गीतों से समां बांध दिया। कलाकारों ने लेकनृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दी। देर शाम तक लोग कलाकारों के गीतों पर थिरकते रहे। समिति के अध्यक्ष खड़क सिंह कार्की ने उत्तरायणी कौतिक कार्यक्रम में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। वहां रमेश बिष्ट, राजू उपाध्याय, सत्यजीत विश्वास, आशुतोष राय, घनश्याम अग्रवाल, दीपक मक्कड़, गोपाल चक्रवर्ती, सोनू गोयल, विकास अरोरा, नंदन मेहता, रमेश कोश्यारी, कैलाश जोशी, विजय सिंह, शेखर बिष्ट, दीवान सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें