काशीपुर। एससी गुड़िया आईएमटी कॉलेज के खिलाड़ियों ने देहरादून में आयोजित उत्तराखंड अंतर विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स मीट में द्वितीय स्थान हासिल किया है। देहरादून विवि में 26 से 29 अक्तूबर तक आयोजित टीटी प्रतियोगिता में आईएमटी कॉलेज की टीम के शिवांग गुप्ता, आशीष शर्मा ने भाग लिया था। तकनीकी विवि के कुलपति प्रदीप गर्ग और स्पोर्ट्स कोआर्डिनेटर शैवाली गुरूंग ने उपविजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। संस्थान की चेयरमैन विमला गुड़िया, निदेशक डॉ. केवल कुमार, प्राचार्य/ निदेशक पीसी जोशी, पवन कुमार बक्शी, निमिषा अग्रवाल, प्राचार्य यूजी डॉ. एमके शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी।