रुद्रपुर। शहर के सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रम में 875 छात्रों ने दाखिला लिया। प्रवेश प्रक्रिया के अंतिम दिन कॉलेज पहुंचे छात्रों ने फीस जमा की। कॉलेज में बीए विभाग में 350, बीकाम में 325 एवं बीएससी में 200 छात्रों ने प्रवेश लिया। कालेज के प्रोफेसर डॉ. योगेश ने बताया कि फीस जमा कराने वाले छात्रों को दाखिला दे दिया गया है। बताया कि अब 25 अगस्त तक छात्र परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। डॉ. योगेश ने बताया कि एमए एवं एमएससी कोर्स में दाखिले के लिए छात्र ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों मोड से फार्म भर सकते हैं। जिसके बाद छात्रों को 31 अगस्त तक सभी प्रक्रिया पूरी कराने के बाद दाखिला दे दिया जाएगा।