फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी निधि से विभिन्न ग्राम सभाओं में 67 लाख के विकास कार्य स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। मंडी निधि से विभिन्न ग्राम सभाओं में 67 लाख रुपये की लागत से पांच मार्गों के निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान समिति के अध्यक्ष प्रीत ग्रोवर ने बताया कि ग्रामसभा गिरधर नगर के ग्राम बलराम नगर में मुख्य मार्ग से श्मशान घाट तक बनने वाले मार्ग 400 मीटर, ग्रामसभा महत्व में ग्राम संजय नगर से अर्जुन के घर से रमेश माणिक की दुकान होते हुए मेन रोड तक 10 मीटर, ग्राम सभा नारायणपुर देवरिया में नारायणपुर हरिपुरा लिंक मार्ग से चौधरी नरेंद्र सिंह के खेत तक करीब 10 मीटर, ग्राम सभा डुमरिया में मंगल सिंह के घर से श्मशान घाट तक एक किमी. तथा ग्रामसभा धर्मापुर विजयपुर के ग्राम पूरनपुर में मेन रोड से श्मशान घाट तक करीब 400 मीटर मार्ग के निर्माण के लिए करीब 67 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। प्रीत ग्रोवर ने बताया कि कृषि उत्पादन मंडी समिति किसानों और व्यापारियों के आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है। पत्रकार वार्ता के दौरान मंडी समिति के संचालक टेकचंद कंबोज भी मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें