फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 12वीं पास युवक चला रहा था पैथोलॉजी लैब

Tue, 14 Mar 2023 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर/ काशीपुर। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से पैथोलॉजी लैब और अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की। इस दौरान टीम ने अनियमितता मिलने पर तीन पैथोलॉजी लैब सील कर दीं। इनमें से एक लैब का संचालन तो 12वीं पास युवक करते मिला।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम राकेश तिवारी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संयुक्त टीम ने जीजीआईसी स्कूल के पास स्थित पी कौर नर्सिंग होम का निरीक्षण किया। एसडीएम ने अस्पताल में साफ सफाई दुरुस्त नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुई शीघ्र व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि एक व्यक्ति ने मॉडर्न अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गलत रिपोर्ट देने का आरोप लगाया था। जब टीम वहां पहुंची तो सेंटर बंद मिला। लोगों ने बताया कि सेंटर लगभग छह महीने से बंद है।
इसके बाद टीम ने आरोही पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण किया। वहां 12वीं पास युवक लैब संचालित करते मिला। इस पर लैब को सील करने के साथ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसी लैब के पास कमरे में एक बीएएमएस डिग्री धारक द्वारा इलाज करने की शिकायत मिली थी। मौके पर जब टीम पहुंची तब वहां संचालक नहीं मिला। इस पर टीम ने कमरे को सील कर दिया। इसके अलावा अस्पताल के आसपास स्थित दो अन्य लैब को भी सील किया गया।
विज्ञापन

इनसेट कोट........
स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। समय समय पर अस्पताल तथा पैथोलॉजी लैब संचालकों के खिलाफ शिकायतें मिलती रहती हैं। जिस पर प्रशासन कार्रवाई करता है। टीम ने तीन लैब सील की हैं क्योंकि वहां कोई टैक्नीशियन नहीं था। - राकेश तिवारी, एसडीएम बाजपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें