बाजपुर के गांव भौना कॉलोनी निवासी मीना देवी ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर देकर गांव निवासी एक युवक पर मारपीट कर मोबाइल और करीब पांच हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। बताया कि मंगलवार शाम पड़ोसी ने स्कूटी मांगी। मना करने पर आरोपी उसका मोबाइल और पर्स से करीब पांच हजार रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।