जसपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने दो माह के रुके वेतन के भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को दो घंटे तक कार्य बहिष्कार किया। बाद में चिकित्साधीक्षक डॉ. एचके शर्मा को दिए ज्ञापन में कहा कि वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि बजट की कमी के चलते कुछ डॉक्टरों और कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया है। उन्होंने उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है, जल्द ही वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में डॉक्टर विद्या भूषण, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. पूजा, एबी भट्ट, एनपी तिवारी, अनीता चौहान, मनोज कुमार आदि थे।
इधर, खटीमा के रहमानिया जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाचार्य उर्मिला ने मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें प्रधानाचार्य के साथ शिक्षिका नाजमा, निर्मला, तसलीम, रानी, नगमा आदि ने कहा कि स्कूल में कार्यरत अध्यापिकाओं को नवंबर से फरवरी तक वेतन नहीं मिला है। साथ ही स्कूल की मान्यता, पेयजल, भवन मरम्मत आदि की भी मांग उठाई।