जसपुर में बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में जिला जज ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शनिवार को जिला जज आलोक वर्मा, जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष आरडी पालीवाल तहसील प्रांगण में बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। वहां पर उन्होंने नव निर्वाचित अध्यक्ष दिनेश शर्मा, उपाध्यक्ष रविश जैन, सचिव मुनेश कुमार, उपसचिव मनोज जोशी, कोषाध्यक्ष अंकित वर्मा समेत दीपक चौहान, कशिश कुमार, कपिल कुमार, बाबू राम विश्नोई, रजत अरोड़ा, देवेंद्र मोहन को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराकर बधाई दी। बार कौंसिल के सदस्य हरीश नेगी ने वकीलों से गरीब एवं बेसहारा लोगों की मदद करने का कहा। अधिवक्ताओं ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जबकि चुनाव अधिकारी सुधीर कुमार, राजीव कुमार समेत स्कूली बच्चों को जिला जज ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। समारोह का संचालन दिग्विजय सिंह और अध्यक्षता दिनेश शर्मा ने की। कार्यक्रम में एसीजेएम कुसुम साहनी, एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र, अपर जिला जज ओम कुमार, प्रीतु शर्मा, शमा नरगिस, पारुल थपलियाल, सैयद गुफरान, विनोद वर्मन, सिविल जज अरुण बोहरा, सिविल जज प्रकाश चंद्र, एसडीएम दयानंद सरस्वती, सीओ राजेश भट्ट, सुंदर पाल, रवि चौधरी, कमल चौहान, सुल्तान भारती, उमेश जोशी, गुलाम साबिर, राजीव कुमार, अरविंद कुमार, अनिल जोशी, सत्यपाल जोशी आदि थे।