फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मेडिकल स्टोरों में छापा, नहीं मिली प्रतिबंधित दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। पुलिस ने प्रतिबंधित दवाओं के साथ एक मेडिकल स्टोर स्वामी को दबोच कर जेल भेजा है। पुलिस ने ग्राम भगवंतपुर मजरा में नशीले कैप्सूल लोगों को बेच रहे एक मेडिकल स्टोर स्वामी को धर दबोचा।
विज्ञापन


पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम चंद्रपाल निवासी भगवंतपुर बताया। चंद्रपाल चौराहे पर ही अपना मेडिकल स्टोर चलाता है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके घर से प्रतिबंधित करीब 4520 नशीले कैप्सूल, 50 इंजेक्शन और 3240 नशीली गोलियां बरामद कीं।

कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि आरोपी चंद्रपाल को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से मेडिकल स्टोर स्वामियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


उधर, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सचिव मनीष अग्रवाल ने बताया कि एसोसिएशन उन मेडिकल स्टोर स्वामियों के साथ नहीं है, जो युवाओं की जिंदगी बर्बाद करने के लिए प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और दवाओं का कारोबार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें