रुद्रपुर। जिले में स्थापित उद्योगों को उनके द्वारा उत्पादित विशिष्ठ उत्पादों की उत्कृष्टता के आधार पर हथकरघा, हस्तशिल्प एवं लघु उद्योग पुरस्कार दिए जाएंगे। राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय इन पुरस्कारों के लिए उद्यमियों से 20 दिसंबर तक आवेदन मांगे गए हैं।
महाप्रबंधक उद्योग चंचल सिंह बोरा ने बताया पुरस्कार के लिए उत्कृृष्ट बुनकरों, हस्त शिल्पियों एवं लघु उद्यमियों का चयन राज्य और जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा किया जाएगा। ऐसे बुनकर, हस्तशिल्पियों या उनका उद्योग जो नियमानुसार पंजीकृृत होंगे उन्हें पुरस्कार हेतु पात्र माना जाएगा।
इसके साथ ही उन्हें अन्य शर्तें भी पूरी करनी होंगी। पुरस्कार हेतु लघु उद्यमी को आवेदन पत्र भरना होगा और इसे 20 दिसंबर तक महाप्रबंधक उद्योग केंद्र या राजकीय डिजाइन केंद्र काशीपुर में जमा करना होगा।