गदरपुर। यहां भी मिल मालिकों ने 17 अक्तूबर तक खरीद बंद रखने का ऐलान किया है। राइस मिलर्स एसोसिएश के अध्यक्ष अनिल भुसरी ने कहा कि किसानों से उनका कोई विरोध नहीं है। वह चाहते हैं कि किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिले और जनता को उच्च गुणवत्ता का चावल उपलब्ध हो। विरोध जताने वालों में गुलशन छाबड़ा, राजेश डाबर, राजेंद्र कटारिया, मोती खेड़ा, गगन डंग, श्याम अग्रवाल, गौरव भुड्डी, अजय भुड्डी, अनिल नारंग, बलदेव भुसरी, पंकज बजाज, राजू भुड्डी, अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
फोटो-13आरडीपी17पी। गदरपुर मंडी में बिकने को रखा धान।