किच्छा। साड़ी से बने झूले में झूल रही बच्ची की गर्दन फंसने से मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्राम भूड़ा देवरिया निवासी चंदन के परिवार वालों ने बच्चों के झूलने के लिए बरामदे की छत से साड़ी बांधकर झूला बनाया था। रविवार को परिवार के सभी लोग खेतों में काम कर रहे थे। इस बीच चंदन की पुत्री खुशी (12) झूला झूल रही थी। बताया जा रहा है कि झूला झूलते समय अचानक उसकी गर्दन साड़ी में फंस गई। गर्दन फंस जाने से बालिका बेहोश हो गई। आनन फानन में परिजन उसे सीएचसी लाए, जहां पर चिकित्सकों ने खुशी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे दरोगा विजय कुमार और महिला दरोगा दीपा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।