फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा में दिल्ली, मुंबई से आए 8 लोगों को किया आइसोलेट, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विज्ञापन
खटीमा के नागरिक अस्पताल में अन्य शहरों से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
खटीमा। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सोमवार को दिल्ली और महाराष्ट्र से आए 8 लोगों को आइसोलेट किया। नोडल अधिकारी ने बताया कि 12 जून को भेजे 20 सैंपल की रविवार की देर शाम आई रिपोर्ट में सभी निगेटिव हैं। बता दें, कि क्षेत्र में दिल्ली और मुंबई से आने वाले प्रवासी व नौकरीपेशा लोगों के कोरोना संक्रमित होने के मामले कुछ प्रकाश में आ चुके हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग जांच को लेकर अलर्ट मोड़ पर है। जांच अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा ने बताया कि लायंस स्कूल में 19 लोगों की जांच कर 3 को क्वारन्टीन वार्ड में भर्ती किया गया। इधर नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य टीम की नूपुर पांडे व दीक्षा ने 33 लोगों की जांच कर 5 को क्वारंटीन वार्ड में भर्ती किया। नागरिक अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. वीपी सिंह ने बताया किदिल्ली, मुंबई केआए 8 आइसोलेट व 20 लोगों के सैम्पल जांच के लिए भेज दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें