फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जीजीआईसी महुआखेड़ा गंज में 12 पद रिक्त

Fri, 14 Mar 2025 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। शासन और विभाग की उदासीनता के चलते लंबे समय से सहायक अध्यापक एवं प्रवक्ताओं के रिक्त पद नहीं भरे जा सके हैं। इस कारण पठन-पाठन कार्य समेत बोर्ड परीक्षा परिणाम प्रभावित होने के आसार हैं।
विज्ञापन

जीजीआईसी महुआखेड़ा गंज में सात सहायक शिक्षिकाओं के पद स्वीकृत हैं। इनमें से तीन विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गृह विज्ञान के पद भरे हुए हैं, जबकि हिंदी, अंग्रेजी, गणित आदि महत्वपूर्ण विषयों के चार पद रिक्त चल रहे हैं। नौ प्रवक्ताओं के स्वीकृत पदों में से मात्र एक विषय के प्रवक्ता ही कार्यरत हैं, जबकि हिंदी, अंग्रेजी, भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, भूगोल आदि आठ विषयों के प्रवक्ता के पद लंबे समय से रिक्त चले आ रहे हैं। विद्यालय में करीब तीन अतिथि प्रवक्ताओं के भरोसे काम चलाया जा रहा है। स्कूल में 700 से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं। इस दौरान विद्यालय में शैक्षिक कार्य भी प्रभावित होने की बात सामने आ रही है। बोर्ड परीक्षाएं भी संपन्न हो चुकी हैं। इसका बोर्ड परिणाम पर असर देखने को मिलने की संभावना है।

प्रभारी बीईओ, धीरेंद्र कुमार साहू ने कहा कि स्थानांतरण या पदोन्नति होने पर ही जीजीआईसी महुआखेड़ा गंज में सहायक अध्यापक और प्रवक्ता के पद भरे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें