रुद्रपुर। बारिश के बीच आए अंधड़ से मटकोटा विद्युत सब स्टेशन से जुड़ी लाइनों को काफी नुकसान पहुंचा है। बिजली के करीब 12 पोल गिरने से कई इलाकों में रातभर बिजली गुल रही। जयनगर, कालीनगर, दिनेशपुर क्षेत्र में रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे बिजली गुल हो गई। इन इलाकों में पूरी रात बिजली गुल रही। एक लाख से अधिक आबादी प्रभावित रही।
बिजली न होने से गर्मी के मौसम में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग पंखे, कूलर की हवा नहीं ले पाए। फ्रिज में रखे दूध, फल, सब्जी को नुकसान पहुंचा। सोमवार सुबह 11 बजे बाद कुछ सेकेंड के लिए बिजली आई, लेकिन कुछ ही देर में लाइन ट्रिप कर गई।
सुबह 11:18 बजे इन इलाकों की बिजली बहाल हुई। बिजली बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली।