फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: फंदे पर लटकी मिली 11वीं की छात्रा, तीन पन्नों के सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस कर रही जांच

Mon, 16 Sep 2024 02:21 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

शक्तिफार्म नगर क्षेत्र निवासी 11वीं की छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 
विज्ञापन
फंदे पर लटकी मिली 11वीं की छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

शक्तिफार्म नगर क्षेत्र निवासी 11वीं की छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल से पुलिस को तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

नगर पंचायत निवासी छात्रा रेशमा गाइन (16) रविवार शाम बाजार से ट्यूशन पढ़कर घर पहुंची थी। उस दौरान उसकी मां पड़ोस में रजाई सिल रही थी। थोड़ी देर बाद मां ने घर में पहुंच देखा तो उसकी रेशमा टिनशेड के कमरे की बल्ली से साड़ी के फंदे पर लटकी हुई थी। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। सूचना पर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटनास्थल से तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur News: ओडिसा से पहुंची गांजे की खेप, पुलिस ने करीब 48 किलो के साथ दो तस्कर दबोचे

सीओ बीएस चौहान ने कहा कि बरामद सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें