फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पंतनगर में 119वां किसान मेला आज से

Fri, 13 Mar 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत विश्वविद्यालय में आज से चार दिवसीय 119वां अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा। यह मेला 16 मार्च तक चलेगा और इसका विषय सशक्त महिला-समृद्ध खेती रखा गया है। मेले में किसानों को उन्नत बीज, नवीनतम कृषि नवाचारों और मिलेट्स की खेती से जुड़ी तकनीकी जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन




मेले में उन्नत धान, बागवानी और सब्जियों के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। कृषि अनुसंधान से जुड़े नवीनतम नवाचारों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इस बार विश्वविद्यालय ने मिलेट्स पर विशेष जोर दिया है। कोदो, झिंगोरा और मंडुआ जैसी पारंपरिक फसलों की बढ़ती महत्ता पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इन फसलों की संभावित उच्च बाजार कीमतों को देखते हुए वैज्ञानिकों की ओर से विकसित तकनीकी जानकारी किसानों तक पहुंचाई जाएगी।
विश्वविद्यालय की ओर से खरीफ की विभिन्न फसलों और सब्जियों की बीज प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। दूर-दराज से आने वाले किसानों को असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया है। किसान मेले में अब तक कुल 350 स्टॉल बुक हो चुके हैं। इस बार मेले में 18 हजार से 20 हजार से अधिक किसानों के आने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें