फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यानार्थ :: बाजपुर चीनी मिल परिसर में 119 परिवारों को आवास खाली करने के निर्देश

Mon, 24 Nov 2025 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
बाजपुर चीनी मिल परिसर में आवासीय कॉलोनी में कब्जा हटाने की हिदायत देती अधिकारियों की टीम। संवाद
विज्ञापन
बाजपुर। बाजपुर चीनी मिल परिसर में 119 परिवारों के सिर पर छत का संकट गहराने लगा है। सोमवार को चीनी मिल प्रबंधन, राजस्व, पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध कब्जाधारकों से तीन दिन के भीतर खुद आवास खाली करने के लिए कहा। इस दौरान लोगों की टीम के साथ झड़प भी हुई।
विज्ञापन

चीनी मिल परिसर के उत्तरी दिशा में मछली मोहल्ला के नाम से कॉलोनी है। इसमें एक दशक से अधिक समय से लोग कच्चे पक्के मकान बनाकर रह रहे हैं। मिल प्रशासन ने पहले दो बार कब्जाधारकों से आवास खाली करने के लिए कहा गया। नोटिस भी दिए लेकिन राजनैतिक हस्तक्षेप से मामला लटका था।
मिल प्रबंधन की ओर से 119 कब्जाधारकों को चिह्नित किया गया था। बताया गया कि कॉलोनी में मिल से सेवानिवृत्त हुए अधिकांश लोगों ने आवासों पर कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन

चीनी मिल सुरक्षा अधिकारी संदीप शुक्ला, अश्विनी शर्मा, राजस्व निरीक्षक धनेश कुमार शर्मा टीम के साथ कॉलोनी में पहुंचे। टीम को देखते ही मोहल्ले के लोगों में खलबली मच गई। टीम ने घर-घर जाकर तीन दिन में कब्जा हटाकर आवास खाली करने के लिए कहा। इस दौरान अधिकारियों के साथ झड़प भी हुई। टीम में पटवारी कुलदीप नेगी, एसआई देवेंद्र मनराल, सोमपाल सिंह, महेश राम यादव, सुरेश बहादुर, मोनू यादव आदि शामिल रहे।

कोट

चीनी मिल परिसर में आवासों पर कब्जा करने वाले 119 परिवारों को चिह्नित किया गया है। इन्हें पहले नोटिस भी दिया गया था। सभी को तीन दिन में आवास खाली करने की चेतावनी दी गई है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है। - संदीप शुक्ला, सुरक्षा अधिकारी, चीनी मिल बाजपुर

कोट

चीनी मिल परिसर में अवैध रूप से कब्जा कर रहने वालों को तय समय पर आवास खाली करने के लिए कहा है। यदि वह खुद नहीं जाएंगे तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. अमृता शर्मा, चीनी मिल महाप्रबंधक/एसडीएम, बाजपुर
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें