काशीपुर में मूकबधिर कल्याण समिति ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर आय प्रमाण पत्रों को बनाने की मांग की है। सोमवार को समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एमए राहुल के नेतृत्व में दिव्यांगों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार विपिन चंद्र पंत को सौंपा। कहा कि लेखपालों की ओर से आय प्रमाण पत्रों की जांच के कार्य का बहिष्कार करने से कई माह से आय प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं। जबकि स्कूलों में प्रवेश के लिए आय प्रमाण पत्र मांगे जा रहे हैं। उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग की। इस मौके पर मुमताज मंसूरी, रामबाबू, मो. हाशिम आदि मौजूद रहे।