फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ माह के बकाया वेतन और कमीशन घटाने के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। मझोला-खटीमा सहकारी गन्ना विकास समिति के अस्थायी एवं स्थायी कर्मचारियों ने सरकार द्वारा घोषित कमीशन का एक प्रतिशत कम देने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नौ माह का वेतन एवं रोके गए एक प्रतिशत कमीशन को तत्काल देने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि समिति को मिलने वाले तीन प्रतिशत कमीशन से ही उनका वेतन मिलता है। उसमें हुई कटौती से कर्मचारी वेतन से वंचित चल रहे हैं। वहां पर कैलाश सिंह, चेतराम, हर प्रकाश, सुरेंद्र धामी, पूरन सिंह, राम सिंह, गुलाब शुक्ला, जितेंद्र, अमित बिष्ट, प्रवीन जेठी, शिवम सक्सेना, पूरनलाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें