रुद्रपुर में ओवर हॉलिंग के कार्य के कारण रुद्रपुर सिटी-छत्तरपुर खंड के मध्य रेलवे फाटक आठ और नौ अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेगा। इस बाबत एक अक्तूबर को रेलवे के प्रभारी सीसे इंजीनियर ने एसडीएम रुद्रपुर को पत्र लिखा था। 10 अक्तूबर से इस फाटक पर यातायात सुचारु हो जाएगा।