फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट अटैक से निजी स्कूल के योग शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर के एक निजी स्कूल में योग का प्रशिक्षण देने वाले शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक मूल रुप से अयोध्या (यूपी) का रहने वाला था।
विज्ञापन

मूल रूप से फैजाबाद, अयोध्या के रहने वाले रमेश चंद्र श्रीवास्तव (50) लालपुर में किराये के मकान में रहकर शिमला पिस्तौर स्थित महर्षि विद्या मंदिर में योग शिक्षक के पद पर तैनात थे। शनिवार सुबह करीब सात बजे रमेश अपने घर पर पूजा कर रहे थे। अचानक उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी उनके कमरे में पहुंचे तो रमेेश बेहोश पड़े थे। सूचना पर पहुंचे स्कूल प्रबंधन के लोग रमेश को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि हार्ट अटैक से रमेश की मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें