फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी क्लब के चार पदों के लिए चुनाव आज

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिटी क्लब में आठ निदेशकों के निर्वाचित होने के बाद सदस्यों की नजरें सोमवार को होने वाले सचिव सहित चार पदों के चुनाव पर टिकी हुई हैं। कांग्रेस और भाजपा के नेता अंदर खाने पदों पर अपने लोगों को बैठाने की मशक्कत में जुटे हैं। दोनों खेमों से चार-चार निदेशक निर्वाचित हुए हैं। आठ निदेशक सहित कुल 11 वोटों में से डीएम और एसएसपी का वोट निर्णायक रहेगा।
विज्ञापन



सिटी क्लब के निदेशक के चुनाव संपन्न होने के बाद सोमवार को क्लब के सचिव, उपाध्यक्ष, उपसचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है। चारों पदों में निर्वाचित हुए आठ निदेशकों में से ही दावेदार होंगे। आठ निदेशकों के अलावा तीन पदेन सदस्य भी वोट डालेंगे। इनमें क्लब अध्यक्ष डीएम डॉ. नीरज खैरवाल, उपाध्यक्ष एसएसपी डॉ. सदानंद दाते और पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ शामिल हैं। प्रतिष्ठित क्लब में चारों पदों को कब्जाने के लिए भाजपा और कांग्रेस के लोग अंदर खाने जोरशोर से जुटे हुए हैं।

हालांकि इन पदों के लिए आम राय बनाने की कोशिशें भी चल रही हैं, लेकिन इन कोशिशों का परवान चढ़ना कठिन माना जा रहा है। इधर चुनाव अधिकारी गौतम कथूरिया ने बताया कि चार पदों के लिए सोमवार की सुबह नौ बजे से 12 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। 12 से एक बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, दो से तीन बजे नाम वापसी और चार से पांच बजे तक वोटिंग होगी। इसके बाद नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी। चार पदों के लिए 11 लोग वोटिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें