रुद्रपुर। एसबीएस पीजी कॉलेज के छात्र राहुल पुत्र चंदनराम की बीए दूसरे सेमेस्टर की हिंदी साहित्य विषय में कंपार्टमेंट आई थी लेकिन अंकतालिका में उसे फेल कर दिया गया है। छात्र ने बताया कि हिंदी साहित्य की परीक्षा और आंतरिक परीक्षा में उसे 12-12 अंक प्राप्त हुए थे।
एक अंक कम आने से उसकी कंपार्टमेंट आ गई लेकिन कुविवि ने उसकी अंक तालिका में सीओपी यानी कैरी ओवर पेपर अंकित करने के बजाय फेल लिख दिया है। उसने परीक्षा प्रभारी डॉ. डीकेपी चौधरी से शिकायत कर इसमें संशोधन करवाने की मांग की।
परीक्षा प्रभारी ने कहा कि यह गलती कुमाऊं विवि की वेबसाइट से हुई है। अंकतालिका में संशोधन के लिए कुमाऊं विवि को पत्र लिखा जा रहा है।