फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीए ने किच्छा में तीन मकान सील किए

विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने नगर में बिना नक्शा पास कराकर भवन बनाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए तीन मकानों को सील कर दिया है। विभाग की इस कार्रवाई से नया मकान बनाने वालों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिला विकास प्राधिकरण के एई आनंद राम, जेई आरएल भारती व जेई सेवितम पांडे पुलिस फोर्स के साथ बंडिया में बाइपास रोड पर बन रही एक कॉलोनी में पहुंचे। वहां नियम विरुद्ध बन रहे सलीम अहमद के मकान को सील कर दिया। टीम ने आदित्य चौक के पास तुलसी पत्नी विज्येंद्र, सौनेरा में ऊषा पत्नी सोमदत्त के मकानों को सील किया।

टीम ने बताया कि यह सभी भवन व्यावसायिक उपयोग के लिये बनाए गए थे। बाद में टीम किशनपुर में प्रीतम कौर के मकान पर पहुंची, जिसका प्रथम तल सील किया जाना था लेकिन मकान पर ताला लगा होने के कारण यह मकान सील नहीं हो सका। एई आनंद राम ने कहा कि प्राधिकरण का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से भवन बनाने से पहले नियमानुसार नक्शा पास करवाने की अपील की, ताकि विभागीय कार्रवाई से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें