रुद्रपुर। एनएच-74 के निर्माण में बाधक बने अतिक्रमण को हटाने का काम जारी है। मंगलवार को ग्राम जाफरपुर में एनएच से अतिक्रमण हटाया जाना था। सीएम के कार्यक्रम में फोर्स जाने की वजह से एनएचएआई के अधिकारी खुद की जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंच गए। टीम ने जाफरपुर में तीन और बाजपुर कनौरी में दो निर्माण जेसीबी से ध्वस्त कर दिए।
एनएचएआई के एपीडी अनुज कुमार ने बताया कि बाजपुर से सितारगंज तक एनएच पर 796 निर्माण ध्वस्त होने हैं। इनमें से अभी भी 701 निर्माण ध्वस्त होना शेष हैं। मंगलवार को पांच निर्माण ध्वस्त किए गए। कुछ अतिक्रमणकारियों ने अपने निर्माण हटाने के लिए होली तक मोहलत मांगी है। उन्होंने बताया कि एसडीएम से वार्ता के बाद अतिक्रमण हटाने के लिए तिथि निर्धारित की जाएगी।